रामनगर : बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे बाइक सवार युवक सड़क हादसे का शिकार, एक युवक की मौके पर मौत, जबकि दो गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक बाइक से बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे थे. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा

रामनगर से बर्थडे पार्टी मनाने मालधन जा रहे बाइक सवार युवक सांवल्दे के पास बैरियर से टकरा गए. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ग्राम टोटाम सल्ट, जिला अल्मोड़ा निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ विजय 22 वर्ष जो कि एक होम स्टे में नौकरी करने के साथ ही स्नातक की पढ़ाई कर रहा था. बीते देर सायं वो अन्य दोस्तों के साथ बाइक से मालधन चौड़ किसी दोस्त का बर्थडे मनाने जा रहे थे. इसी बीच उनकी बाइक एक बैरियर से टकरा गई, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं

जिन्हें उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया. वहीं साथ में मौजूद दो युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं मृतक घर का एकलौता चिराग था.

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad