रामनगर : भगवान भी नहीं सुरक्षित, बेखौफ नशेड़ी मंदिर से चुरा ले जा रहे हैं मूर्ति

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशेड़ियों ने इन दिनों पुलिस की नाक में दम कर रखा है. एक नशेड़ी ने रामनगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर की ये करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

कोसी बैराज क्षेत्र में गुप्ता टी स्टाल की दुकान के बाहर बने मंदिर से एक नशेड़ी ने भगवान राम के दरबार की पीतल की मूर्ति चोरी कर ली. नशेड़ी युवक की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. दुकान स्वामी अशोक गुप्ता ने इस संबंध में 3 दिन पूर्व रामनगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी. साथ ही पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी.

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

दुकान स्वामी का आरोप है कि पुलिस ने इस नशेड़ी चोर को पकड़ भी लिया, लेकिन फिर उसे छोड़ दिया और मूर्ति भी बरामद नहीं की. उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि नशेड़ियों के आतंक से लोग परेशान हो चुके हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान