रामनगर : महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म, जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ

खबर शेयर करें -

रामनगरः रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में  एक साथ तीन किलकारियां गूंजी. जी हां, यहां एक महिला ने ऑपरेशन के जरिए एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया. जिसमें दो बेटी और एक बेटा शामिल है. इतना ही नहीं प्रसूता और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं.

रामनगर के रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रतीक ने बताया कि रामनगर के मोहल्ला गुलरघटटी निवासी उजमा परवीन को प्रसव पीड़ा हुई. जिसके बाद उसके परिजन उसे सुबह के समय अस्पताल ले आए. जहां महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन करने की कार्रवाई शुरू की. कुछ ही देर में महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया. उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि प्रसूता का बीते 9 महीने से अस्पताल में ही तैनात महिला डॉक्टर की देखरेख में उपचार चल रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि महिला की यह पहली डिलीवरी थी. महिला के पति सरफराज ने अस्पताल प्रशासन का आभार जताया है. बता दें कि सरकार ने बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के मकसद से कुछ साल पहले रामनगर के सरकारी अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालित करने का निर्णय लिया था. वर्तमान में यह अस्पताल पीपीपी मोड पर चल रहा है, लेकिन आज भी अस्पताल में दवाइयों की काफी कमियां है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

वहीं, दवाई न मिलने के कारण मरीजों को प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाई लेनी पड़ रही है. इसके अलावा भी कई अन्य सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने सरकार से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के साथ ही दवाइयां उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad