रामनगर : महिला ने जहर गटककर की खुदकुशी, वन आरक्षी के पद पर थी तैनात

खबर शेयर करें -

रामनगर: शहर के जोगीपुरा गांव में एक महिला ने जहर गटक लिया. हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को रेफर कर दिया. वहीं महिला ने काशीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

गौर हो कि जोगीपुरा गांव में ललिता पत्नी मुकेश ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया. आनन-फानन में परिजन महिला को हॉस्पिटल ले गए. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को रेफर कर दिया. वहीं महिला ने काशीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

बताया जाता है कि ललिता वन विभाग में वन आरक्षी के पद पर तैनात थी. मामले में एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad