रामनगर: मालधनचौड़ के समीप व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

रामनगर: मालधनचौड़ के समीप पटरानी के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. वहीं, मौके से पुलिस को एक बाइक भी मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मालधनचौड़ के समीप पटरानी के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना राहगीरों ने चौकी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. वहीं, मौके से एक बाइक भी बरामद हुई. जिसके आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

काफी छानबीन के बाद पता लगा कि युवक अफजलगढ़ का रहने वाला है. मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नरेश निवासी अफजलगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत