रामनगर में काम से घर लौट रहे व्यक्ति पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में गुलदार की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है. बीते देर शाम रामनगर के पुछड़ी क्षेत्र में काम से घर लौट रहे एक व्यक्ति पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया. गुलदार के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?

जानकारी के अनुसार, रामनगर के जोगीपुरा निवासी 41 वर्षीय ख्याली राम रामनगर में मजदूरी का कार्य करता है. बीते दिन सायं वह साइकिल से काम करके घर लौट रहा था. तभी बीच रास्ते में पुछड़ी क्षेत्र में झाड़ियों में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया. गुलदार के हमले में ख्याली राम गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

आसपास के लोगों की चीख-पुकार सुनकर गुलदार व्यक्ति को छोड़ जंगल की ओर भाग गया. रामनगर रेंज के रेंजर देवेंद्र रजवार ने बताया कि मामले की जानकरी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि में क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad