रामनगर में गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

खबर शेयर करें -

रामनगर: कॉर्बेट से लगे क्षेत्रों में गुलदार की धमक आए दिन देखने को मिलती है, जिससे स्थानीय लोग अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं. वहीं वन विभाग तराई पश्चिमी को जानकारी मिली कि गुलदार पालतू मवेशियों के साथ ही इंसानों पर हमला कर चिलकिया और टांडा के बीच एक बगीचे में घुस गया है. जिसके बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई कर मौके पर पिंजरा लगाया और गुलदार को कैद किया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश

बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के लैंडस्केप से लगते आबादी क्षेत्रों में बाघ और गुलदार की लगातार मूवमेंट देखने को मिलता है. बीते रोज वन प्रभाग तराई पश्चिमी के टांडा और चिल्कीया क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग घरों में कैद होकर रह गए थे.गुलदार के खौफ के कारण जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं अब लोग इधर उधर जाने में डर रहे है और शाम होते ही अपने घरों में दुबक जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जबकि गुलदार पिछले 6 महीने में टांडा और चिल्कीया क्षेत्र में करीब 3 से ज्यादा लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है. वहीं बीते माह चिल्कीया गांव में महेंद्र नाम के व्यक्ति को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था, तब से लगातार वन विभाग गुलदार पर नजर बनाए हुए था. जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि गुलदार रामनगर के चिल्कीया और टांडा के बीच में एक मोबिन नाम के व्यक्ति के बगीचे में घुसा है. वन विभाग की टीम ने गुलदार को पकड़ने के लिए शाम को ही पिंजरा लगा दिया और कुछ देर बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया.वहीं वन विभाग की टीम गुलदार को रामनगर कार्यालय ले गई, जहां गुलदार को जांच कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad