रामनगर में पानी के टैंक में गिरने से मासूम की मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर: शहर के बंबाघेर क्षेत्र में एक 4 वर्षीय मासूम की निर्माणाधीन मकान के पानी टैंक में गिर जाने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि टैंक में बारिश का पानी भर गया था और परिजनों ने मासूम के चप्पल को टैंक में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. क्योंकि मासूम का शव टैंक में पड़ा हुआ था. परिजन मासूम को तत्काल हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

रामनगर में निर्माणधीन मकान के टैंक में गिर जाने के कारण 4 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं मासूम की मौत से परिजन सदमे में हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के मोहल्ला बंबाघेर स्थित हनुमान मंदिर होली चौक के समीप निवासी बॉबी खान उर्फ नजाकत के घर के पास में एक मकान निर्माणधीन है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

जिसके टैंक में मलबा पड़ा हुआ था और 2 दिनों की बारिश के कारण टैंक में पानी भर गया. आज दोपहर बॉबी खान के 4 वर्षीय बेटे अयान खान की जब खोजबीन की गई तो उसकी बड़ी बहन ने टैंक के समीप उसकी चप्पल देखी.

टैंक में अयान को पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए.आनन-फानन में अयान को टैंक से निकालकर संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद परिजन सदमे में हैं

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad