रामनगर में वाहन की चपेट में आने से गुलदार के शावक की मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

खबर शेयर करें -

रामनगरः वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले आमपोखरा रेंज में देर रात एक गुलदार के शावक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गुलदार की मौत वाहन की चपेट में आने से हुई है. वहीं, वन विभाग की टीम ने गुलदार के शावक का पोस्टमार्टम किया.

जानकारी के मुताबिक, रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले आमपोखरा रेंज के अंतर्गत रामनगर काशीपुर नेशनल हाईवे 309 पर हल्दुआ सती मंदिर के पास देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुलदार के शावक की मौत हो गई. गुलदार के शावक की मौत की सूचना पाकर वन महकमे में हड़कंप मच गया. जिसके बाद तराई पश्चिमी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वन परिसर रामनगर ले आए. आज वन विभाग के चीफ डॉक्टर दुष्यंत शर्मा की टीम ने गुलदार के शावक का पोस्टमार्टम किया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

वहीं, वन विभाग के चीफ डॉक्टर दुष्यंत शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए गुलदार के शावक की उम्र 5 से 6 माह है. जो मादा गुलदार है. प्रथम दृष्टया इसकी मौत की वजह सड़क हादसा ही लग रहा है. उधर, मामले में वन विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की जांच में जुट गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान