रामनगर में विवाहित युवक और अविवाहित लड़की ने प्रेम प्रसंग में खाया जहर

खबर शेयर करें -

रामनगरः नैनीताल के रामनगर में प्रेम प्रसंग में एक विवाहित युवक और अविवाहित युवती ने जहर खा लिया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है, दोनों का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि दोनों एक फैक्ट्री में काम करते हैं.

मंगलवार शाम रामनगर के एक निजी अस्पताल में कुछ लोग एक युवक और युवती को इलाज के लिए लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए पहले पुलिस को सूचना दी और फिर तुरंत इलाज शुरू किया. बताया जा रहा है कि युवक और युवती पीरुमदारा के रहने वाले हैं और एक ही फैक्ट्री में काम करते है. दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते जहर खाया है.

यह भी पढ़ें 👉  कृष्ण भक्ति में डूबा श्री दुर्गा मंदिर, राधा-कृष्ण की मनमोह झांकी ने बांधा ऐसा समां कि रातभर भजनों पर झूमे श्रद्धालु

वहीं डॉक्टर अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि दोनों ने एक जैसा जहर खाया है. दोनों के शरीर से जहर निकाल लिया गया है. लेकिन दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, लेकिन फिर भी जांच की जा रही है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में आखिर यह कैसी सियासत ! कभी ‘कठमुल्ला’ तो कभी ‘मुल्ला’… सुर्खियों की सियासत में शब्दों की मर्यादा क्यों भूले नेता?