रामनगर : युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

रामनगर: रामनगर के पुछड़ी नई बस्ती गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला. बताया जा रहा है कि फुटबॉल खेलने जा रहे बच्चों ने शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार 'हपिडा स्काईनेक्स': 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना

पेड़ से लटका मिला युवक का शव: बता दें कि रामनगर के पुछड़ी नई बस्ती में सुबह-सुबह रामलीला मैदान में खेलने जा रहे बच्चों को रामलीला मैदान पुछड़ी नई बस्ती के पास पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय गौरव बोरा के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  दस लाख दो, वरना झूठे केस में फंसा देंगे! अवैध वसूली और रंगदारी के आरोपों पर कोर्ट सख्त, आईटीआई पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश

मामले की जांच में जुटी पुलिस: वहीं जानकारी देते हुए रामनगर कोतवाली में तैनात एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि पुछड़ी नई बस्ती में रामलीला ग्राउंड के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर देखा तो प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का लग रहा है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील
Ad