रामनगर : सड़क पार कर रहे चीतल से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत, घायल चीतल की भी हुई मौत

खबर शेयर करें -

रामनगर : मालधन में सड़क पार कर रहे चीतल से टकराने पर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

इधर, हादसे में घायल चीतल की भी मौत हो गई।
20 वर्षीय सरवन पुत्र श्याम सिंह निवासी तुमड़िया डाम और उसका साथी थारी निवासी हरदीप सिंह सोमवार देर रात बाइक से बाजपुर में गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे मालधन नंबर छह में चीतलों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान बाइक एक चीतल से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

इससे बाइक से छिटककर सरवन सिंह बिजली के खंभे से टकरा गया। हरदीप भी घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने सरवन सिंह को मृतक घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

हरदीप का उपचार चल रहा है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम कर मृतक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि हादसे में चीतल की भी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम कर चीतल के शव को दफना दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad