रामनगर : हैवानियत की सारी हदें पार, पति ने अपनी पत्नी के ऊपर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

रामनगरः मोहल्ला खताड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई. परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, रामनगर के मोहल्ला खताड़ी निवासी आसिफा (काल्पनिक नाम) का निकाह करीब 6 साल पहले नसीम के साथ हुआ था. आरोप है कि नसीम पहले भी कई बार आसिफा के साथ मारपीट कर चुका है. बीते सोमवार को भी नसीम ने उसके साथ मारपीट कर दी थी. जिसकी सूचना आसिफा ने अपने पिता को दी. जिसके बाद आसिफा के पिता बेटी के ससुराल पहुंचे और आसिफा को इसी मोहल्ले में कुछ दूरी पर उसकी बुआ के घर छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आरोप है कि सोमवार देर शाम को आसिफा का पति नसीम उसकी बुआ के घर पहुंचा और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया. जिससे वो बुरी तरह जल गई. चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. परिजन आनन फानन में गंभीर रूप से झुलसी महिला को लेकर रामनगर के बृजेश हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर उसका उपचार चल रहा है. महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

सूचना मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल महिला और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई. मामले में नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने भी अस्पताल पहुंच कर झुलसी हुई महिला के बयान दर्ज किए. फिलहाल, पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad