रामनगर : 9 साल के भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई भिड़ा गुलदार से, गुलदार का निवाला बनने से बचाया

खबर शेयर करें -

रामनगर: 9 साल के भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई गुलदार से भिड़ गया. बीते शाम रामनगर के ग्राम चोरपानी के समीप स्थित सती कॉलोनी के समीप बगीचे के किनारे रहने वाले 9 वर्षीय एक किशोर पर गुलदार ने अचानक हमला बोल दिया. वहीं घर में मौजूद किशोर के 12 वर्षीय बड़े भाई ने साहस का परिचय देते हुए गुलदार के सिर पर डंडे से कई वार कर उसे भागने पर मजबूर कर दिया. जिससे उसके छोटे भाई की जान बच सकी. वहीं किशोर की बहादुरी की चौतरफा तारीफ हो रही है.

गुलदार के हमले में घायल 9 वर्षीय जयवीर का परिवार चोरपानी घर के समीप किसी कार्य से गया था और घर में जयवीर व उसका बड़ा भाई 12 वर्षीय देव कुमार मौजूद थे. देव ने बताया कि जब उसका छोटा भाई घर के बाहर की लाइट जलाने अपनी झोपड़ी पर पहुंचा तो झोपड़ी के बाहर खाट के नीचे बंधे उनके पालतू कुत्ते पर गुलदार ने हमला बोल दिया. कुत्ते की आवाज सुनकर जयवीर जैसे ही गुलदार के चुंगल से अपने कुत्ते को बचाने के लिए उसे खोलने का प्रयास किया, तभी गुलदार ने जयवीर पर हमला बोल दिया. जयवीर ने जैसे ही शोर मचाया तो घर में मौजूद उसका 12 वर्षीय भाई देव कुमार बाहर आया और उसने देखा कि उसके भाई की टांग को गुलदार ने अपने मुंह में दबा रखा है.

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता: सिडकुल से लौट रहे युवक से मारपीट, लूट और अप्राकृतिक दुष्कर्म; विधायक भुवन कापड़ी संग ग्रामीणों ने कोतवाली में दिया धरना

इसी बीच देव ने साहस का परिचय देते हुए घर के अंदर से डंडा लाकर गुलदार के सिर पर कई वार कर दिए. जिसके बाद गुलदार उसके भाई को छोड़कर बगीचे की ओर भाग गया. गुलदार के हमले में जयवीर गंभीर घायल हुआ है, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाए. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल किशोर को छुट्टी दे दी. वहीं घटना के बाद गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है. देव द्वारा गुलदार के साथ किए गए संघर्ष के बाद अपने भाई की जान बचाने की भी जमकर प्रशंसा हो रही है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएचसी हल्दूचौड़ में तीन दिवसीय मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर शुरू: पहले दिन 267 मरीजों ने लिया लाभ, सुविधाओं के विस्तार को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका भंडारी को 'तीलू रौतेली पुरस्कार': उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर