राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को आएंगी देहरादून, भाजपा सांसद व विधायक रहेंगे देहरादून

खबर शेयर करें -

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून आएंगी। इस दौरान वह सांसदों व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगी और चुनाव में उनसे समर्थन की अपील करेंगी।

भाजपा के सभी सांसदों व विधायकों को पार्टी की ओर से देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

राष्ट्रपति पद की राजग उम्मीदवार मुर्मू देश भर में सभी राज्यों में जाकर सांसदों और विधायकों से मुलाकात कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह 11 जुलाई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, उनके आगमन का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार तक फाइनल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा जाएगा। देहरादून में सांसदों व विधायकों की एक संयुक्त बैठक रखी जाएगी, जिससे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू संबोधित करेंगी। वह सभी सांसदों व विधायकों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश संगठन को इस बारे में तैयारी करने के लिए कह दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad