रिश्तेदार के साथ खटीमा से बाइक में हल्द्वानी लौट रहा आईटीआई छात्र हुआ हादसे का शिकार, कार की चपेट में आने से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रिश्तेदार के साथ खटीमा से हल्द्वानी लौट रहा आईटीआई छात्र हादसे का शिकार हो गया। मोटर साइिकल सवार छात्र और उसका रिश्तेदार उत्तर प्रदेश नंबर की कार की चपेट में आकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। चोरगलिया पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली कार को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में भारी जाम के बीच खूनी संघर्ष; व्यापारियों और श्रद्धालुओं में मारपीट, शवयात्रा भी फंसी

पुलिस के मुताबिक कठघरिया मुखानी निवासी 17 वर्षीय पीयूष जोशी पुत्र कमल जोशी की हादसे में मौत हुई है। देर रात उत्तर प्रदेश में रहने वाला एक परिवार कार से कैंचीधाम दर्शन के लिए जा रहा था। दानीबंगर के पास कार और मोटर साइकिल की जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार उछल कर दूर जा गिरे।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ तो करो साहब !अब शिक्षा के क्षेत्र में फिसड्डी हो रहा आपका काशीपुर, 70% स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं, ‘प्रभारी सिस्टम’ के भरोसे बच्चों का भविष्य”

घटना में पीयूष बुरी तरह घायल हुआ था। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां उपचार के दौरान पीयूष की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पीयूष हल्द्वानी में आईटीआई का छात्र था। वह खटीमा अपने मामा के घर गया हुआ था, जहां से वह वापस लौट रहा था। चोरगलिया थानाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय में बदलाव; अब सुबह 6:45 पर खुलेंगे विद्यालय, एक घंटा पहले होगी छुट्टी