रुद्रपुर : इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: शहर में इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई. आग लगने से शोरूम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक मालिक कालोनी निवासी मोहित कक्कड़ की आदर्श कालोनी में वी एंड वी इंटरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक का शोरूम है, जिसमें आग लगी.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक आज सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं उठता हुआ देख दुकान मालिक को सूचित किया. जिसके बाद वहां लोगों का जमावड़ा लग गया. सूचना पाकर पहुंचे दमकल विभाग के पांच वाहनों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक आग से शोरूम में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया था. दुकान मालिक मोहित कक्कड़ ने बताया की आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

रुद्रपुर अग्निशमन अधिकारी दया किशन ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया.वहीं आग लगने से 10 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad