रुद्रपुर : एडीटीएफ और कोतवाली पुलिस ने पांच लाख की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपर: उत्तराखंड एडीटीएफ और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर गदरपुर निवासी एक महिला से स्मैक ला कर रुद्रपुर में बेचता था. पकड़ी गई स्मैक की कीमत पांच लाख रुपए आंकी जा रही है. पुलिस अब महिला की तलाश में जुट चुकी है.

सीओ ऑपरेशन अनुषा बड़ोला ने बताया कि शनिवार रात कोतवाल विक्रम राठौर, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स प्रभारी विनोद जोशी पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे. इसी बीच सूचना मिली कि गदरपुर से एक संदिग्ध युवक बाइक पर रुद्रपुर की ओर आ रहा है. इस पर पुलिस ने उसे काशीपुर रोड स्थित यूनिटी लॉ कालेज के पास रूकने का इशारा किया. पुलिस को देख बाइक सवार वापस मोड़ने लगा. शक होने पर एडीटीएफ प्रभारी विनोद जोशी और कांस्टेबल आशिफ खान ने उसका पीछा कर दबोच लिया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज

तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस को करीब 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई. सीओ अनुषा बड़ोला ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम करतारपुर रोड गुरुद्वारे के पास गदरपुर निवासी साजन गुप्ता बताया. बताया कि वह स्मैक गदरपुर निवासी साहिल पत्नी ताकिर से लेकर आ रहा है. पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीओ अनुषा बड़ोला ने बताया कि स्मैक बेचने वाली महिला साहिल की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जबकि उसका पति भी पूर्व में एनडीपीएस मामले में जेल जा चूका है

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में क्रूरता की हदें पार: विवाहिता को 10 महीने तक कमरे और शौचालय में रखा बंधक, सिर के बाल तक उखाड़े; पति समेत सास-ससुर पर मुकदमा दर्ज