रुद्रपुर : एलआईयू इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: पंतनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. जिसे राहगीर और पुलिस जिला अस्पताल ले गए. डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि कार एलआईयू इंस्पेक्टर की थी.

रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर एक कार ने साइकिल सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक आज सुबह एक कार संख्या uk 07 BH 6582 हल्द्वानी जा रही थी. तभी सिडकुल चौराहे के पास साइकिल सवार महेश प्रसाद निवासी रुद्रपुर खेड़ा मूल निवासी बिहार, रोड क्रॉस कर रहा था और कार ने उसे टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

बताया जा रहा है कि कार उधम सिंह नगर जनपद के एलआईयू इंस्पेक्टर की है. घायल को यातायात पुलिसकर्मी और एलआईयू इंस्पेक्टर जिला अस्पताल ले कर पहुंचे. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह