रुद्रपुर : एलाइंस कॉलोनी में प्रधानाचार्य के बंद घर में सिलिंडर में विस्फोट होने से लगी आग, घरेलू सामान जल कर राख

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : शहर की पॉश एलाइंस कॉलोनी में सोमवार शाम को प्रधानाचार्य के बंद घर में आग लग गई और सिलिंडर में विस्फोट हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान काफी घरेलू सामान जल गया।
एलाइंस कॉलोनी जी-87 निवासी आमोद सक्सेना जीआईसी चुटकी देवरिया में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को आमोद परिवार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। इधर शाम करीब छह बजे शॉर्टसर्किट से उनके घर में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग समझते तब तक आग लॉबी में रखे सिलिंडर तक पहुंच गई और वहां विस्फोट गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल


विस्फोट की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। विस्फोट के चलते घर की कुछ दीवारों में दरारें आ गई और टाइल्स आदि टूट गईं। सूचना पर फायर विभाग की दो गाड़ियां वहां पहुंची। इत्तेफाक से घर की चाबी पड़ोसी के पास थी जिससे आसानी से घर का दरवाजा खोल लिया गया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कई लोग पहुंचे। इस दौरान घर में रखी वाशिंग मशीन सहित कई घरेलू सामान जल गया। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि एसी ऑन होने से शॉर्टसर्किट हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा