रुद्रपुर : एसओजी और एसटीएफ टीम ने एक करोड़ के गांजे के साथ चार नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: एसओजी और एसटीएफ की टीम ने किच्छा बाईपास रोड रुद्रपुर एफसीआई गोदाम के पास से चार नशा तस्करों को एक लग्जरी कार से गांजे की सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास एक कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया. वहीं पकड़ी गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ आंकी जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एसटीएफ और एसओजी की टीम को सफलता हासिल हुई है. टीम ने एफसीआई गोदाम के पास चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से एक कुंतल से अधिक गांजा बरामद किया है. साथ ही चार नशा तस्करों को भी टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 4 मोबाइल और 6 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजे को उड़ीसा से लेकर आ रहे थे. रुद्रपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में गांजे को खपाने की कोशिश थी. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक निवासी ट्रांजिट कैंप, तारक निवासी दिनेशपुर, राकेश कुमार निवासी ट्रांजिट कैंप, राजेश मंडल निवासी शक्तिफार्म बताया. पकड़ी गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ आंकी जा रही है. आरोपियों के खिलाफ पहले भी रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप और दिनेशपुर थाने में शराब तस्करी करने के मुकदमे दर्ज हैं.