रुद्रपुर : जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 13 घायल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: जमीन के विवाद को लेकर रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हुए हैं. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

पुलिस के मुताबिक आज मंगलवार सुबह राजेंद्र सिंह अपना खेत जोत रहा था. इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह अपने लोगों (रेशमा कौर, धन सिंह, सुरजीत सिंह और सुरेंद्र कौर) के साथ खेत पर पहुंच गया और खेत जोतने का विरोध करने लगा. हंगामा होते राजेंद्र सिंह के पक्ष के लोग (सुख चैन सिंह, रोहित, मंजीत सिंह, अमन सिंह, विक्रम सिंह और करन सिंह) भी मौके पर पहुंच गए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

पुष्पेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है राजेंद्र सिंह के लोगों द्वारा उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया गया. यही नहीं, उनके ऊपर फायर भी झोंकी गई. इस दौरान एक पक्ष के 7 लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से 6 लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad