रुद्रपुर : झपटमारी और बाइक चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने पुलिस ने झपटमारी में लूटी सोने की चेन और चोरी की सात बाइक के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग है. वहीं, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

दरअसल, रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की 7 बाइकों के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें से तीन आरोपी नाबालिग हैं. आरोपियों से महिला से स्नैचिंग की गई सोने की चेन भी बरामद किया गया है. मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बीती 24 जुलाई को सिंह कॉलोनी निवासी एक महिला दूध लेकर घर जा रही थी. तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसकी सोने की चेन झपट ली. जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

वहीं, 20 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने अमृत गिल निवासी अमरिया, पीलीभीत को यूनिटी लॉ कालेज के पास से चोरी की चेन के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अपने साथी हरपाल और तीन नबालिगों के साथ बाइक भी चोरी करता था. चोरी की बाइकों को आसपास के राज्यों में सप्लाई करता था. आरोपी अमृत गिल की निशानदेही पर हरपाल और अन्य तीन नाबालिग को भी चोरी की सात बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.