रुद्रपुर: टांडा रोड में पिकअप और कार की आपस में टक्कर, हादसे में पांच लोग घायल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा रोड में एक कार और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई है. इस दौरान दोनों वाहनों में आग लग गई. हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. हादसे में कार सवार सहित पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं.

कार और पिकअप के बीच टक्कर: बता दें कि पंतनगर थाना क्षेत्र स्थित टांडा रोड में आज सुबह एक कार और पिकअप के बीच टक्कर हो गई. हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं.टक्कर के बाद वाहन से धुंआ उठने लगा और दोनों वाहनों में आग लग गई. आनन-फानन में अग्निशमन टीम को मामले की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची टीम ने कुछ ही मिनट में आग को पूरी तरह बुझा दिया.

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में बड़ा हादसा: BSNL पोल खड़ा करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मजदूर, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; तीन झुलसे

टक्कर के बाद वाहनों में लगी आग: जानकारी के अनुसार सुबह एक कार हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही थी. कार जैसे ही टांडा रेंज के पास पहुंची, तभी सामने की ओर से आ रही पिकअप और कार के बीच टक्कर हो गई और दोनों वाहनों में आग लग गई. कार सवार चार लोग और पिकअप चालक अपने वाहनों से उतरकर दूर चले गए.

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी मिल के ITC अधिग्रहण पर वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कुड़ाई ने जताई खुशी: बताया क्षेत्र के विकास का नया अध्याय, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग

हादसे में 5 लोग हुए घायल: सिडकुल पंतनगर अग्निशमन अधिकारी चंदन राम फायर यूनिट के तीन वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ ही मिनट पर आग पर काबू पा लिया. वहीं, सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि आज सुबह कार और पिकअप के बीच टक्कर हो गई है. हादसे में पांचों लोगों को मामूली चोटें आई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में नए युग की शुरुआत: सेंचुरी पेपर मिल अब बनी 'ITC', 41 साल बाद बदला मालिकाना हक; कर्मचारियों को मिला नया दायित्व
Ad