रुद्रपुर: डेढ़ माह से लापता बच्चा हमजा बेग को लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आखिरकार ढूंढ निकाला

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। डेढ़ माह से लापता बालक हमजा बेग को आखिरकार लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। बालक की बरामदगी के बाद जहां परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं हमजा ने डेढ़ माह कहां बिताए इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। लालकुआं पुलिस के अनुसार हमजा एक कारपेंटर के घर पर था और मौका पाकर वहां से भाग था। सूचना मिलते ही रुद्रपुर पुलिस ने बालक को साथ लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर लापता बालक के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप से मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता; तलाश में जुटी पुलिस, हुलिया जारी कर जनता से मांगी मदद

बताते चलें कि दो जुलाई को सुभाष कॉलोनी निवासी शब्बू खान का 13 वर्षीय हमजा बेग घर से लापता हो गया था। शाम साढ़े सात बजे के करीब हमजा की आखिरी लोकेशन रेलवे स्टेशन दिखाई दी। प्रकरण को लेकर जहां परिजनों ने अथक प्रयास किया। वहीं राजनीतिक दलों ने धरना प्रदर्शन कर बरामदगी की मांग उठाई। बावजूद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई और अचानक शुक्रवार की सुबह हमजा के चाचा को लालकुआं पुलिस की कॉल आयी और सकुशल हमजा की बरामदगी की सूचना दी।

खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया और देखते ही देखते लालकुआं कोतवाली में लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान पुलिस पूछताछ में हमजा का कहना था कि उसे एक कारपेंटर द्वारा क्रिकेट एकेडमी में रजिस्ट्रेशन का झांसा देकर ले गया और कारपेंटर का कार्य कराने लगा। कई दिन बीत गए तो वह मौका पाकर वहां से भाग गया और पुलिस की गाड़ी देख पुलिस से परिजनों से मिलने की गुहार लगाई। बालक की आपबीती सुनने के बाद पुलिस ने फौरन सक्रियता दिखाते हुए रुद्रपुर पुलिस से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: कपाट खुलने के बाद 69 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन; व्यापारिक गतिविधियों में आई तेजी

सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी संदीप पिलखवाल लालकुआं पहुंचे और बालक को साथ लेकर किशोर न्याय बोर्ड ले गए। जहां बालक के बयान दर्ज करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया और कोर्ट के आदेश पर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस दौरान विधायक ठुकराल भी आवास पहुंचे। जहां महिलाओं ने रो-रोककर नेताओं और मीडिया कर्मियों का आभार जताया। बालक की बरामदगी के बाद हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिले।

यह भी पढ़ें 👉  खेल-खेल में हुआ खौफनाक हादसा; बच्चे ने घुमाई चाबी, स्टार्ट होकर दौड़े ट्रैक्टर ने 8 साल की आयशा को कुचला, मौत