रुद्रपुर : ड्यूटी को जा रहे स्कूटी सवार सिडकुल कर्मी की टैंकर से टकराने के बाद मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर,  सिडकुल चौकी इलाके में टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार सिडकुल कर्मी की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कर्मी रोजमर्रा की भांति अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पीलीकोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी गली नंबर तीन रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय जगदीश गावड़ी परिवार के साथ रहते थे और सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति सिडकुल कर्मी बुधवार की सुबह 8 बजे अपनी स्कूटी से ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह सिडकुल चौक पर पहुंचे तो अचानक टैंकर संख्या यूके-06 सीबी-3630 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे सिडकुल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं

आनन-फानन में राहगीरों द्वारा घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं कर्मी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार 'हपिडा स्काईनेक्स': 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना
Ad