रुद्रपुर : नवविवाहिता घर से जेवरात लेकर हुई फरार, ससुराल पक्ष सकते में

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक विवाहिता घर से जेवरात लेकर फरार हो गई। नवविवाहिता शादी के दूसरे ही दिन मायके आ गयी थी। इसके बाद वह परिजनों की जिद पर मात्र तीन बार ही युवती अपने ससुराल गई थी। अभिभावकों ने आवास विकास पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप एवं आवास विकास चौकी की रहने वाली एक युवती की 14 जुलाई को बहेड़ी के एक गांव के युवक से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के दूसरे दिन ही विवाहिता अपने मायके आई और बार-बार कहने के बाद महज तीन बार ही अपनी ससुराल गई। शुक्रवार की सुबह जब घरवालों ने देखा कि विवाहिता घर पर नहीं है तो उन्हें संदेह हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

जब अलमारी देखी तो सिंगल व ट्रिपल पैडल युक्त सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने की अंगूठी और सोने के झुमके के अलावा विवाहिता के कुछ कपड़े भी गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी नवविवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा परिजनों ने आवास विकास पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार 'हपिडा स्काईनेक्स': 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दस लाख दो, वरना झूठे केस में फंसा देंगे! अवैध वसूली और रंगदारी के आरोपों पर कोर्ट सख्त, आईटीआई पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश