रुद्रपुर, पहले मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या की फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: रुद्रपुर के खेड़ा में रिश्तेदारी में आई महिला ने अज्ञात कारणों के चलते पहले अपने छह वर्षीय मासूम पुत्र की तकिया से दबाकर हत्या की। उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

घटना रुद्रपुर के वार्ड नंबर 19 खेडा की है। ट्रांजिट कैम्प निवासी मेवा राम की 28 वर्षीय पत्नी काजल तीन दिन पहले अपने 6 साल में पुत्र कुलदीप खेड़ा के साथ वार्ड 19 निवासी चचिया ससुर के घर आई थी। बुधवार की रात को सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने को चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब

बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि काजल ने अपने 6 साल के बेटे कुलदीप की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। गुरुवार सुबह जब वह दोनों कमरे से बाहर नहीं आए तो उसके चचिया ससुर और अन्य परिजन कमरे में गए। और वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। काजल फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी व उसका 6 वर्षीय पुत्र कुलदीप बेड पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

घटना की सूचना के बाद मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृव में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad