रुद्रपुर : पुलिस ने 15 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर: लाखों की स्मैक के साथ पुलभट्टा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 104 ग्राम स्मैक बरामद किया. आरोपी यूपी से स्मैक की लाकर जिले में खपाने की फिराक में था. वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया है.

पुलिस के अनुसार आजादनगर को जाने वाली रोड पर आम के बाग के पास आजादनगर से सिरौली कला को आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आजादनगर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया. जब उसे रोकने का इशारा किया गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा.
शक होने युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पकड़ी गई स्मैक की कीमत 15 लाख के आंकी जा रही है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फईम निवासी ग्राम चचैट, थाना शीशगढ जिला बरेली बताया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

