रुद्रपुर : फोन झपटमार गिरफ्तार, आरोपी सिडकुल की एक फैक्टरी में है असिस्टेंट जनरल मैनेजर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : आवास विकास क्षेत्र में कई दिनों से पेइंग गेस्ट में रहने वाली युवतियों से फोन छीनने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सिडकुल की एक फैक्टरी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर तैनात था।

वह ऑनलाइन गेम में हारे हजारों रुपये की भरपाई के लिए लड़कियों के मोबाइल छीनता था। आरोपी पूर्व प्रधान का बेटा है। पुलिस ने आरोपी से छीने गए आठ मोबाइल फोन, चार्जर, एयरपॉड आदि सामान बरामद किया है।


सोमवार को एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते कुछ समय से अंधेरा होने पर बाइक सवार युवक आवास विकास क्षेत्र में संचालित पेइंग गेस्ट (पीजी) के आसपास घूमता था। इसके बाद वह पीजी में आने-जाने वाली युवतियों के मोबाइल छीनकर भाग जाता था। छह जनवरी को वह एक पीजी वार्डन नेहा शर्मा का बैग छीनकर भाग गया था।
पुलिस ने नेहा की तहरीर पर केस दर्ज किया था। इस मामले में बिंदुखेड़ा निवासी नवदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में नवदीप ने बताया कि उसने ऑनलाइन गेम खेलने के लिए 80,000 रुपये उधार लिए थे। रुपये चुकाने के लिए वह पीजी की युवतियों का मोबाइल छीनता था। पुलिस ने घटनाओं में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी रण से पहले कमिश्नर के दरबार में भिड़े शिव और ठुकराल

पीजी संचालक ने बहादुरी दिखाकर पकड़ा था आरोपी को
बिंदुखेड़ा निवासी नवदीप पिछले करीब एक माह से पीजी में रहने वाली युवतियों के लिए परेशानी का सबब बना था। नवदीप अब तक आधा दर्जन से अधिक युवतियों को अपना शिकार बना चुुका था। सन्नी के पीजी की तीन युवतियों का जब नवदीप ने मोबाइल छीना तो उसने खुद ही रेकी कर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार