रुद्रपुर : बुजुर्ग दंपति की फरियाद पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कोतवाल को त्वरित न्यायोचित कार्रवाई करने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। एसएसपी ऊधमसिंहनगर मंजूनाथ टीसी के दरबार में शनिवार को रम्पुरा के एक बुजुर्ग दंपति ने जब अपनी पीड़ा बताई तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और इसमें रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर को त्वरित न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बता दें कि एसएसपी कार्यालय में जनता से मिलने के दौरान रम्पुरा के वार्ड नंबर-7 निवासी बुजुर्ग पूरन लाल अपने छोटे भाई श्याम लाल और अपनी पत्नी के साथ पहुंचे और उन्होंने जिले के कप्तान को अपनी पीड़ा बताई। श्यामलाल ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है और उनका रम्पुरा के वार्ड नंबर-7 में अपना आठ कमरे का मकान है। इसमें उन्होंने अपने जीवनयापन के लिए किराएदार रखे हैं।

बुजुर्ग दंपति की मदद को एसएसपी ने बढ़ाए हाथ

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

किराए से ही उनका भरण-पोषण होता है, लेकिन ढलती उम्र के चलते उन्हें अब कई तरह की परेशान होती है। ऐसे में उन्होंने करीब डेढ़ साल पहले पड़ोस में ही रहने वाले अपने सगे साले देवीदास के बेटे संजू को देखरेख के लिए रखा था। करीब छह माह तक तो संजू ने बुजुर्ग दंपति की ठीकठाक देखरेख की और फिर एक दिन धोखे से श्यामलाल से मकान के छह कमरे अपने नाम स्टांप पर लिखा लिए।

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की

मकान हड़पने की नीयत से नशेड़ी युवक कर रहा परेशान

आरोप है कि इसके बाद से ही संजू शराब आदि के नशे का सेवन करके आए दिन उनसे मारपीट करता आ रहा है। देर रात्रि में भी बुजुर्ग दंपति के साथ आरोपी मारपीट करके सामान आदि भी फेंकता है। अब बुजुर्ग दंपति की अन्य संपत्ति को भी हड़पने की नीयत से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। पूरी घटना सुनने के बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने इस पूरे मामले में रुद्रपुर कोतवाल को निर्देश दिए है। वहीं बुजुर्ग दंपति ने बताया कि पहले भी वह कई बार पुलिस के अधिकारियों से मिल चुके हैं, स्थानीय चौकी में भी पूरा मामला है, लेकिन आरोपी संजू बुजुर्ग दंपत्ति को लगातार प्रताड़ित कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad