रुद्रपुर : मटकोटा पावर हाउस के बाहर झुलसे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

नैनीताल हाईवे पर स्थित मटकोटा पावर हाउस के बाहर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बता दे कि सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। हालांकि यह घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है जहां मटकोटा पावर हाउस में फॉल्ट हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

पुलिस के मुताबिक, पावर हाउस में मौजूद कर्मचारियों ने बाउंड्री के बाहर जाकर देखा तो तारों के बीच में एक युवक का शव झुलसा हुआ था। जिसके बाद कर्मचारियों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा


यहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सिडकुल पुलिस का कहना है की शव की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त के बाद ही मामले में कुछ पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad