रुद्रपुर : महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका हुआ मिला, तीन साल पहले हुई थी शादी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला शांति विहार कॉलोनी में संदीप सिंह उर्फ गोल्डी अपनी पत्नी प्रीत कौर के साथ किराए के मकान में रहती था. शनिवार को प्रीत कौर का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका हुआ मिला.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी. संदीप सिंह रोजाना की तरह शनिवार सुबह को अपनी ड्यूटी के लिए सितारगंज चला गया था. मकान मालिक की पत्नी आंगन में कुछ काम कर रही थी, तभी उसकी नजर अचानक संदीप सिंह के कमरे की ओर पड़ी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी, क्योंकि वहां पर प्रीत कौर पंखे से लटकी हुई थी.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी से पुलिस टीम के साथ ही सीओ सिटी अभय सिंह भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच पड़ताल की. सीओ सिटी अभय सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्यता मामला आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है, उसी के बाद कुछ कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad