रुद्रपुर : महिला लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: पिछले एक साल से पति से अलग होकर लिव इन में रह रही महिला को उसी के लिव इन पार्टनर ने जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया. इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लिविंग पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

घटना रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप की है. जानकारी के मुताबिक महिला ने एक साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था, उसके बाद से ही वो एक युवक साथ लिविंग में रह रही थी, आरोप है कि लिव इन पार्टनर ने ही महिला को मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

पुलिस को सौंपी तहरीर में शंकर चक्रवर्ती निवासी आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी ने बताया कि उसकी बेटी का 12 वर्ष पूर्व दिनेशपुर निवासी नितिन मुखर्जी से विवाह हुआ था. एक साल पहले वह अपने पति से अलग कस्तूरी वाटिका कॉलोनी थाना ट्रांजिट कैंप में किराए पर संजय शाह के साथ रहती थी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी

आरोप है कि बीती 22 नवंबर को संजय और उसके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. गुस्से में आकर संजय शाह ने मिट्टी का तेल डालकर उसकी बेटी को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान उनकी बेटी बुरी तरह झुलस गई थी, जिसका रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस ने आरोपी संजय शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad