रुद्रपुर : मात्र 20 रुपए के पेट्रोल भराने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार युवकों ने पेट्रोलकर्मी पर ताना तमंचा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः डीडी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर 20 रुपए का पेट्रोल भराने को लेकर बाइक सवार तीन युवकों और पंपकर्मियों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक ने पेट्रोल पंपकर्मी पर तंमचा तान दिया. गमीनत रही कि गोली चलाने से पहले उसे रोक दिया गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. अब घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच की बात रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि

जानकारी के मुताबिक, रात्रि साढ़े 11 बजे बाइक में सवार तीन युवक रुद्रपुर डीडी चौक स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे और बाइक में 20 रुपए का तेल डालने को कहा और पैसे गूगल पे से देनी की बात कही. जब पंपकर्मी ने तेल भर दिया तो एक युवक दो सौ रुपए का फटा हुआ नोट देने लगा. नोट फटा था तो पंपकर्मी ने पैसे नहीं लिए. जिसको लेकर उनका विवाद हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार एक व्यक्ति पंपकर्मी से धक्का मुक्की कर रहा है, जबकि दूसरे व्यक्ति ने तमंचा निकाल कर कर्मचारी में तान दिया. इस दौरान आसपास खड़े कर्मचारियों और अन्य लोगों ने पेट्रोल कर्मी को बचाया. अब मामले में पेट्रोल पंप मालिक प्रेम सिंह ने ट्राजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है. एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि रात में पेट्रोल कर्मी पर असलहा तानने का मामला सामने आया है. मामले की जांच की जा रही है.