रुद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : कार ने मारी टुकटुक को जोरदार टक्कर, गर्भवती महिला सहित 4 लोगों की मौके पर ही हुई मौत, 1 की हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर के नैनीताल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हो गया। कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुआ। हादसे में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे

इस हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी उम्र 30 वर्ष, उर्मिला उम्र 45 वर्ष , विभा उम्र  35 वर्ष और गर्भवती महिला ज्योति उम्र 20 वर्ष निवासी भुरारानी  सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, कांति देवी उम्र 38 वर्ष, ललिता उम्र 36 वर्ष और कार चालक बबलू उम्र 27 वर्ष निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कल 8 अगस्त को हल्द्वानी में बजेगा बदलाव का बिगुल, भाजपा की उल्टी गिनती शुरू - अलका पाल

ज्योति की उर्मिला जेठानी और विभा देवरानी है। उर्मिला के पति का देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। वही मृतक ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र सहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पति से विवाद के बाद स्टेशन पहुंची महिला से दोस्त ने किया दुष्कर्म, टांडा के जंगल में वारदात को दिया अंजाम
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर का ‘डेरा श्री हरिधाम’: पंचधातु शिवलिंग की आस्था से नशामुक्ति तक, सेवा की राह दिखा रहा धाम