रुद्रपुर में दो बुजुर्गों ने गलती से हार्पिक को शराब समझ कर पिया, हल्द्वानी रेफर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: दो बुजुर्गों ने गलती से हार्पिक को शराब समझ कर पी गए. जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई. आनन फानन में परिजन दोनों को अस्पताल ले गए. जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया. जहां पर दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है.

मामला रुद्रपुर के ग्राम कंटोपा का है, जहां शारदा माझी (65 वर्ष) का बेटा कुछ दिन पहले ही घर में हार्पिक लेकर आया था. वहीं, शारदा को कम दिखाई देने की वजह से उस छिपा दिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

रविवार की सुबह शारदा के घर गौरी माझी (65 वर्ष) मिलने पहुंचा. इसी बीच दोनों के बीच शराब पीने की बात हुई. परिजनों की नजरों से बचकर दोनों एक कमरे में गए और कटोरों में हार्पिक रखकर पी लिया. हार्पिक पीते ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा

शारदा माझी का बेटा भरोसे माझी दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा. हालत नाजुक होने पर दोनों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया. कोतवाल विजेंद्र साह ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी गई. मामले की जांच कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad