रुद्रपुर में प्याज खरीदने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मामला आया सामने

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर के एक आढ़ती से लाखों रुपए की प्याज खरीदने के बाद बकाए रुपए नहीं देने पर पुलिस ने पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिक कालोनी निवासी आढ़ती से प्याज खरीदने के नाम पर 11.94 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पीड़ित आढ़ती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौप कर न्याय की गुहार लगाई है. सौपी गई तहरीर में सतनाम सिंह ने बताया कि वह रुद्रपुर बगवाड़ा सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान संचालित करता है.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

21 मई 2020 को वह अपनी आढ़त में बैठे हुए थे. इसी बीच शिव कुमार नारंग और सुनील कुमार नारंग उसकी दुकान पर पहुंचे और कहा कि वह गोवर्धन इंटरप्राइजेज के स्वामी है. उन्होंने कहा कि उन्हें 12.69 लाख रुपये का प्याज खरीदना है. बातचीत होने के बाद उनके द्वारा 55 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए. जबकि बची हुई रकम 11.94 लाख रुपये का एग्रीमेंट बना दिया गया. उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 जून 2020 तक वह सभी रकम दे देंगे. लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी उन्होंने कोई भी रकम नहीं दी. रुपए मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार