रुद्रपुर में ब्याज न देने पर सूदखोर ने कर्जदार को निर्वस्त्र करके नाच करवाया और फिर जमकर मारा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः ब्याज के रुपये ना चुकाने पर सूदखोर द्वारा एक व्यक्ति के कपड़े उतरवाकर पहले तो डांस कराया गया और फिर उसके साथ मारपीट की गई. साथ ही उसका वीडियो भी बनाया. अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. आरोपी ब्याज ना चुका पाने पर पीड़ित का वीडियो बना कर फिर ब्लैकमेल कर डबल ब्याज जोड़ा करता था. ऐसे दो मामले सामने आए हैं. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर में सूदखोर का अमानवीयता चेहरा सामने आया है. सूद के रुपये नहीं चुकाने पर एक सूदखोर बाउंसरों के साथ मिलकर व्यक्ति को निर्वस्त्र कर उससे जबरदस्ती नाच कराता था. इतना ही नहीं पीड़ित की जमकर पिटाई भी की जाती है. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है. पीड़ित ने पुलिस को आरोपी सूदखोर के खिलाफ तहरीर सौंपी है. शिकायत पर जब पुलिस सूदखोर को पकड़ने उसके घर पहुंची तो वो कार से भागने लगा. इस दौरान कार रोकने के लिए आगे खड़े सीओ को कुचलने की कोशिश भी की गई.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 8 किलोमीटर तक उसका पीछा करने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि सूदखोर रुपये नहीं देने पर पीड़ितों को निर्वस्त्र कर पिटाई करता और वीडियो बना लेता था और फिर वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलता था. इसके लिए उसने बाउंसर भी रखे हुए थे. उसके मोबाइल से कुछ वीडियो भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने चिराग अग्रवाल और अरविंद ढाली को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा दो आरोपी फरार चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad