रुद्रपुर में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 सीटर स्कूली वैन में ठूंस-ठूंस कर भरे मिले 22 बच्चे, फर्स्ट एड बॉक्स गायब और चप्पल में गाड़ी चलाता मिला चालक; 5400 रुपये का चालान

खबर शेयर करें -
रुद्रपुर। रुद्रपुर में यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। शनिवार को टीआई शिवराज सिंह बिष्ट और एएसआई रंजीत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यूके कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक वैन को चेकिंग के लिए रोका। जांच करने पर पुलिस अधिकारी तब हैरान रह गए जब 10 बच्चों की क्षमता वाली वैन में चालक के अलावा 22 छोटे छात्र-छात्राएं ठूंस-ठूंस कर बैठाए गए थे। इसके अलावा वैन में आग से बचाव के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर पर रिफिलिंग की तारीख का स्टीकर गायब था, फर्स्ट एड बॉक्स की कोई व्यवस्था नहीं थी और चालक चप्पल पहनकर वाहन चला रहा था।
दूसरा वाहन मंगवाकर बच्चों को भेजा, एआरटीओ ने मंगलवार से पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान की दी चेतावनी
यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों की जान को खतरे में डालने वाली इस लापरवाही को बेहद गंभीरता से लिया और तत्काल स्कूल प्रशासन से संपर्क कर मौके पर दूसरी गाड़ी बुलवाई। अतिरिक्त बच्चों को दूसरे वाहन में सुरक्षित शिफ्ट करने के बाद ही पुलिस ने वैन को आगे जाने दिया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत संबंधित वैन का 5400 रुपये का चालान काटा और स्कूल प्रबंधन को सख्त हिदायत दी। मामले पर एआरटीओ (प्रवर्तन) नवीन कुमार सिंह ने कहा कि 10 सीटर वाहन में 22 बच्चों को बैठाना सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंगलवार से उधम सिंह नगर जिले भर में स्कूली बसों और वैनों के खिलाफ एक विशेष सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 10 वर्षीय बालक से कुकर्म, चाकू दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी; मुख्य आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मछली पकड़ने के बहाने गए तीन लोगों ने छुरे की नोक पर नाबालिग के साथ किया कुकर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार