रुद्रपुर में युवती ने छत से कूदकर की आत्महत्या , मौत के कारणों की जांच कर रही है पुलिस

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: शहर में एक युवती ने तीन मंजिला छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवती मणिपुर की रहने वाली थी और वह रुद्रपुर में स्पा सेंटर में काम करती थी.सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है. फिलहाल, मामले की तहकीकात कर रही है.

वहीं, कोतवाल विजेंद्र साह ने बताया कि किमिनिनिग सिंगसिथ उर्फ मैरी केथलमानवी सोनापति मणिपुर की रहने वाली हैं. यहां रुद्रपुर में इंदिरा कॉलोनी में किराए में रहती थी. शनिवार को वह मॉडल कॉलोनी में किराए में रहने वाली अपनी मणिपुर की सहेली के पास गयी थीं. रात आठ बजे किमिनिनिग सिंगसिथ ने अपनी सहेली से खाना बनाने को कहा, जिसके बाद वह सामने वाले कमरे में चले गई और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत

जब दोस्त उसकी सहेली खाना खाने के लिए बुलाने को पहुंची तो दरवाजा अंदर से लॉक था. आवाज लगाने पर कोई उत्तर नहीं आया, जिसके बाद वह जैसे ही नीचे आयी तो उसे खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा मिला. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस मृतका की दोस्त से पूछताछ में जुटी है. मृतका और उसकी सहेली शहर के एक स्पा सेंटर में साथ काम करती थे. फिलहाल, पुलिस युवती की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय