रुद्रपुर में रविवार रात हुई हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि 8 साल पहले गौरव पाल के भाई पप्पू पाल की हत्या विजय पाल नाम के शख्स द्वारा कर दी गई थी. हत्या के कुछ दिनों बाद ही विजय पाल की मौत हो गई थी. लेकिन तब से गौरव पाल अपने भाई (पप्पू लाल) की हत्या का बदला लेने के लिए मौका ढूंढ रहा था. गौरव, विजय पाल के दोनों भाई संजय और नितिन पाल से रंजिश रखे हुए था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

इसी के चलते रविवार देर शाम को संजय पाल निवासी मिलक रामपुर उत्तरप्रदेश अपने भाई नितिन पाल व बहनोई के साथ रुद्रपुर स्थित आहूजा धर्मशाला में शादी समारोह में शामिल होने आया. इस दौरान लड़की पक्ष की ओर से गौरव पाल भी शादी में आया हुआ था. इस दौरान पुरानी बात को लेकर गौरव पाल और संजय पाल में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गौरव पाल ने अपने रिश्तेदार विक्की पाल और अन्य लोगों को बुलाकर संजय पाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

घटना के बाद से ही पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थी. वहीं. सोमवार को पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी गौरव पाल निवासी पटवाई रामपुर व विक्की पाल निवासी शिवनगर को शिवनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि भाई की हत्या का बदला लेने को लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad