रुद्रपुर में शादी समारोह में आये रामपुर के युवक की चाकू से गोदकर हत्या

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पूरा मामला पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देकर हत्याआरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस और एसओजी टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

विवाह समारोह में आए रामपुर के एक युवक की कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के मुताबिक बीती रात यूपी से एक बारात आहूजा धर्मशाला आई हुई थी. संजय पाल निवासी मिलक रामपुर अपने भाई और बहनोई के साथ शादी समारोह में पहुंचा हुआ था. इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर देर रात कुछ लोगों से संजय पाल का विवाद हो गया. जिसके बाद युवकों ने संजय पाल पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

साथ ही चाकू से उस पर कई वार कर हत्या कर फरार हो गए. घटना से विवाह कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर और एसएसआई सतीश चंद कापड़ी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान