रुद्रपुर में हुए ई रिक्शा हादसे के बाद जागा परिवहन विभाग, ई-रिक्शाओं पर लगवाए हाई क्वालिटी रिफ्लेक्टिव टैप

Transport department woke up after the e-rickshaw accident in Rudrapur, installed high quality reflective taps on e-rickshaws

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। परिवहन निगम द्वारा दुर्घटनाओं से बचाव के लिए दो दिवसीय बी-विजुअल अभियान के तहत काशीपुर सहित जसपुर व बाजपुर में ई-रिक्शाओं पर हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगवाये गये।

आपको बताते चले कि विगत दिनों पूर्व रुद्रपुर में ई-रिक्शा व कार की भिड़ंत में गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई थी उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग द्वारा ई-रिक्शाओं पर हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगवाने का कार्य शुरू किया गया ।एआरटीओ विमल पाण्डेय ने बताया कि ई-रिक्शाओं को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा दो दिवसीय बी-विजुअल नाम से अभियान चलाया गया, जिसमें काशीपुर समेत जसपुर व बाजपुर के ई-रिक्शाओं पर हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगवाये गये। उन्होंने बताया कि रात्रिकाल, भारी बारिश व कोहरे के कारण विजिविलिटि कम हो जाती है जिससे सड़क पर साफ दिखाई नहीं देता और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इन हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगने के बाद ई-रिक्शा दूर से ही दिखाई देंगी, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा। उन्होंने सभी ई-रिक्शा चालकों से हाई क्वालिटी के रिफ्लेक्टिव टैप लगवाने को कहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सावन की मस्ती और मेले की रौनक... महापौर दीपक बाली ने किया हिंदुस्तान महोत्सव का शुभारंभ