रुद्रपुर में 103 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को पुलिस ने दबोचा
रुद्रपुर पुलभट्टा थाना पुलिस ने एक युवक को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 103 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है. आरोपी यूपी से स्मैक लाकर उधम सिंह नगर जिले में सप्लाई करता था. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. उधर, त्यूणी थाना क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का एक युवक 2 किलो से ज्यादा की चरस के साथ गिफ्तार हुआ है.

दरअसल, पुलभट्टा थाना पुलिस टीम भंगा शिव मंदिर से आगे निर्माणाधीन कंपनी के पास चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी एक बाइक सवार आता दिखाई दिया. जो सड़क पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर वापस जाने का प्रयास करने लगा. जिससे वो बाइक समेत सड़क पर ही गिर गया. शक होने पर पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया.
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दानिश खान निवासी खानपुरा वॉर्ड नं 30 मीरगंज थाना मीरगंज जिला बरेली (यूपी) बताया. आरोपी यूपी से स्मैक की खेप लाकर उधम सिंह नगर में सप्लाई करता था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया है. जबकि, आरोपी की बाइक को सीज कर दिया गया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

