रुद्रपुर में 267 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर अरेस्ट, युवाओं को बना रहा नशेड़ी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उत्तराखंड की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है. इसका फायदा नशा तस्कर उठा रहे हैं. युवाओं को नशेड़ी बनाने के लिए तस्कर उत्तराखंड में तरह-तरह के अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला उधमसिंह नगर जिले से सामने आया है. यहां पुलिस ने नशा तस्कर को नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है.

मामला उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है. यहां पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 267 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए हैं. आरोपी ये इंजेक्शन यूपी के मुरादाबाद से खरीद कर लाया था. आरोपी रुद्रपुर व उसके आसपास के इलाके में इन्हें खपाने की कोशिश कर रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात को कोतवाली पुलिस रामपुर रोड पर गश्त कर रही थी. इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि रामपुर रोड से रम्पुरा की ओर जाने वाली सड़क पर एक एक संदिग्ध युवक घूम रहा है. पुलिस जैसे ही वहां पहुंची तो वो भागने लगा. हालांकि पुलिस ने उसे थोड़ी ही दूरी पर दबोच लिया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब

इस दौरान जब पुलिस ने उसकी तलाश ली तो आरोपी के पास से 267 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय सागर निवासी शिवनगर ट्रांज़िट कैम्प बताया. उसने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन यूपी के मुरादाबाद से खरीद कर लाता है. नशीले इंजेक्शन वह रुद्रपुर के ट्रांज़िट कैम्प, खेडा, रम्पुरा और पहाड़ गंज में ऊंचे दामों पर बेचता है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि नशे के इंजेक्शन के साथ ट्रांज़िट कैम्प निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad