रुद्रपुर : मेट्रो पोलिस कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर भाजपा नेता के बेटे पर किया जानलेवा हमला, मामले की जांच शुरू

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः उधमसिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र के मेट्रो पोलिस कॉलोनी में घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने महिला भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला किया. हमले में युवक को कई गंभीर चोटें आई हैं. युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. 5 नकाबपोश बदमाश लोहे की रॉड से युवक पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. महिला भाजपा नेता, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व सांसद प्रतिनिधि रह चुकी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल के 16 बूथ अध्यक्षों की घोषणा; जिला और मण्डल नेतृत्व की सहमति से सूची जारी

घटना के मुताबिक, रविवार देर रात उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्रो पोलिस कॉलोनी में कुछ अज्ञात बदमाशों ने महिला भाजपा नेता मधुराय भाटिया के बेटे पीयूष राय भाटिया पर पांच नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमला उस समय हुआ जब पीयूष नैनीताल से घर लौटा और अपनी गाड़ी से सामान निकाल रहा था. हमले की घटना सीसीवीटी कैमरे में भी कैद हुई.

मुंह पर कपड़ा और हाथ में रॉड: सीसीटीवी में साफ देखा जा रहा सकता है कि पांचों हमलावर कार से आए. सभी ने मुंह पर कपड़ा, हाथों में रॉड और धारदार हथियार ले रखा था. आसपास और घर में मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया तो हमलावर मौके से भाग गए. जिसके बाद परिजनों खून से लथपथ पीयूष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें 👉  मां, भाई और गर्भवती भाभी के कातिल की फांसी की सजा पर सुनवाई टली, कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

इसके बाद परिजनों ने हमले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दबिश देनी शुरू कर दी है. पीयूष प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है. कॉलोनी में ही उसका साई प्रॉपर्टी डीलर के नाम से ऑफिस है.

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को पानी भरने भेजकर 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे की जांच में जुटी पुलिस

अध्यक्ष पर आरोप: रुद्रपुर सीओ निहारिका तोमर का कहना है कि पीयूष के पिता ने तहरीर दी है. तहरीर में बताया कि मेट्रो पोलिस कॉलोनी के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पीयूष पर हमला किया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Ad