रुद्रपुर : रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा, महिला समेत पांच घायल

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में आपसी रंजिश में दो गुट भिड़ गए. बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर झोंक दी. जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

बता दें, तीन दोस्तों के साथ जन्मदिन का केक लेने गए रम्पुरा निवासी रिंकू के साथ पुरानी रंजिश को लेकर सोनू और अजय ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी. विरोध करने पर उन्होंने धारदार हथियार से हमला कर दिया. जैसे ही बीच बचाव करने के लिए उसके दोस्त आगे बड़े तो आरोपियों ने तमंचों से कई राउंड फायर झोंक दी, जिससे रिंकू श्रीवास्तव, संजीव कुमार और अनिल कोली को गोली लग गई, जबकि छर्रा लगने से दुकानदार शंकर लाल और पास में ही बैठी कुंती देवी भी घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

शोर होने पर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, रम्पुरा चौकी प्रभारी अम्बी राम आर्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. साथ ही लोगों की मदद से पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहा पर घायलों का इलाज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी

सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया की दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी. बताया जा रहा है की आरोपियों द्वारा गोली भी चलाई गई है. पांच लोग घायल हुए है, मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad