रुद्रपुर : राखी बेचने के ठेले पर शराब बेचने का चल रहा था धंधा, छापे में कई पव्वे बरामद

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर जहां भाई अपनी बहन को अपनी कमाई से गिफ्ट देता है। वहीं थाना ट्रांजिट कैंप के रहने वाले तीन भाइयों ने रक्षा सूत्र राखी बेचने के ठेले पर शराब बेचने का धंधा शुरू कर दिया। आबकारी विभाग को भनक लगते ही टीम ने छापा मार दिया और कई पव्वे बरामद करते हुए तीनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी अजय गणपति का औचक निरीक्षण: चेकिंग में लापरवाही और कंट्रोल रूम को गुमराह करने पर 9 पुलिसकर्मी निलंबित, 4 से जवाब तलब

जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। अचानक रोडवेज के समीप राखी के ठेले पर भीड़ लगी थी, क्योंकि रोडवेज की शराब की दुकान निरस्त होने के बाद आबकारी निगरानी भी कर रही थी। इसी दौरान जब टीम ने देखा कि ठेले पर भीड़ लगी है तो उन्होंने छापा मार दिया। पाया कि थाना ट्रांजिट कैंप के शिवनगर निवासी रामपाल, कमल और राजेश सगे भाई अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहे है। जब राखी के नीचे देखा तो टीम ने ठेले से 15 अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किये। इसके बाद तीनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में यूकेडी का संगठनात्मक विस्तार: दीपेन्द्र विधानसभा अध्यक्ष और मनीष बने महामंत्री, 2027 के लिए कसी कमर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: पति से विवाद के बाद स्टेशन पहुंची महिला से दोस्त ने किया दुष्कर्म, टांडा के जंगल में वारदात को दिया अंजाम