रुद्रपुर रेंज की टीम ने 8 जिंदा कछुओं के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुरः वन विभाग की टीम ने आठ जिंदा कछुओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी कछुए की सप्लाई करने दिनेशपुर जा रहे थे. जहां वन विभाग के हत्थे चढ़ गए. दोनों आरोपी यूपी के रामपुर जिले के रहने वाले हैं. वहीं, आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

 

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर रेंज के वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक रुद्रपुर से दिनेशपुर क्षेत्र में कछुए की खेप सप्लाई करने जा रहे हैं. जिस पर टीम ने दिनेशपुर मोड पर सघन चेंकिंग अभियान चलाया. तभी एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए. पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक घूमाकर वापस लौटने लगे तो टीम को शक हुआ. जिसके बाद टीम ने पीछा कर बाइक रुकवाई और तलाशी ली. तलाशी लेने पर एक कट्टे से 8 कछुए बरामद हुए.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत

आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम पवन और दिनेश बताया. दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के रामपुर जिले के भोट क्षेत्र के रहने वाले हैं. वो कछुए की खेप दिनेशपुर में सप्लाई करने जा रहे थे. बरामद कछुओं में एक बड़ा और बाकी 7 छोटे कछुए शामिल हैं. उधर, वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है. साथ ही कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन